DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बजरंगियों ने रुकवाई बालोद के अटल आवास में चल रही गुपचुप प्रार्थना सभा,पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा

बालोद। मुखबिर के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई थी कि बालोद के अटल आवास के एक घर के अंदर सभा चल रहा है। तत्काल बजरंगी अटल आवास पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में प्रार्थना सभा बंद करवाया । बालोद शहर के कुदरू पारा अटल आवास में लंबे समय से अंदर खाने चल रहे धार्मिक संदिग्ध गतिविधियों को लेकर रविवार सुबह विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारी अटल निवास में पहुंचे व एक घर के अंदर सामूहिक प्रार्थना सभा को बंद कराया। मौके पर उपस्थित बालोद पुलिस के अधिकारी धरम भुआर्य व अन्य सिपाहियों ने घर के अंदर प्रार्थना कर रहे लोगो को बाहर निकलने को कहा व चेतावनी दी कि आगे इस प्रकार से धार्मिक संदिग्ध कार्यक्रम न करे। प्रार्थना करना हो तो अपने धार्मिक स्थलों में जाकर करे। जिससे किसी को भी इस प्रकार का संदेह न रहे। विहिप के जिला मंत्री राजेश सोनी व उमेश सेन ने अवैध प्रार्थना सभा चलाये जाने को लेकर पहले पुलिस को सूचना दी व मौके पर उपस्थित रहकर प्रार्थना सभा को बंद करवाने का काम किया। अटल आवास,कुंदरू पारा,सिवनी,पाररास सहित अन्य कई स्थानों पर कुछ लोग गैरकानूनी धार्मिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए है। व पूर्व में भी ऐसे लोगो को समझा कर छोड़ दिया गया हे। कानूनी कार्यवाही नही होने से ऐसे लोगो का मनोबल बढ़ रहा है। जिला मंत्री राज सोनी,उमेश सेन व मोनू सोनवानी लोकेश साहू ने ऐसे मामलों पर कहा कि बालोद जिला में धार्मिक संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने हमारे सूचना तंत्र सभी ओर (खबर देने वाले) फैले हुए हैं बजरंग दल तैयार है। और हम लगातार ऐसे कार्यो पर निगरानी रखे हुए है। आगे भी ऐसे लोगो व कार्यक्रम पर रोक लगाया जाएगा।

You cannot copy content of this page