DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई अर्जुन्दा के स्वयंसेवको ने मतदान केंद्रों पर मतदाता मित्र के रूप में निभाई अपनी जिम्मेदारी दिव्यांगो और बुजुर्ग मतदाताओं की मदद

अर्जुन्दा:- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बालोद के आदेश के अनुरूप लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत बालोद जिले के नगर पंचायत अर्जुन्दा के मतदान केंद्रों में 26 अप्रैल को बालोद जिले के शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के पंजीकृत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक नगर पंचायत अर्जुन्दा के मतदान केंद्र के अंतर्गत शामिल दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं की सेवा के लिए मतदाता मित्र के रूप में स्वयंसेवकों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग एवं बालोद जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के अनुरूप बालोद जिले में शत् प्रतिशत मतदान एवं बुजुर्ग एवं दिव्यांग को सम्मान मतदान केंद्र तक लाने के उद्देश्य से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करेंगे। इसको लेकर कलेक्टर श्री इंद्रजीत चन्द्रवाल ने बालोद जिले के सभी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवको और महाविद्यालय के प्राचार्य को निर्देशित किया गया था।

असहाय, दिव्यांग, विकलांग और बुजुर्ग, वृद्ध मतदाताओं को मतदान केन्द्र में पहुंचाने में विशेष योगदान रहा

शारीरिक रूप से कमजोर और अक्षम और दिव्यांग, विकलांग, वृद्ध मतदाताओं और गर्भवती महिला मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर पहुंचाने और उनकी सुरक्षा और सहायता प्रदान करने में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवको ने निस्वार्थ भाव से सेवा प्रदान किया।

इन स्वयंसेवको ने मतदाता मित्र के रूप में निभाई जिम्मेदारी

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन और स्वयंसेविका यामिनी देवांगन, प्रीति सोनकर, ममता साहू, रेणुका कांशी मतदान केन्द्र – अर्जुन्दा में मतदाता मित्रों के रूप में मतदान केंद्रों पर अपनी भूमिका निभाई।

You cannot copy content of this page