DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दल्लीराजहरा में शिक्षक शिक्षिकाओं ने मतदाता जागरूकता के तहत लोगों को जागरूक करने चलाया स्वीप अभियान

दल्लीराजहरा। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को दल्ली राजहरा शहर में शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप अभियान चलाया गया। इसमें रैली निकाल कर 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी लोगों से अपील की गई कि वह अपने सभी कामों को छोड़कर सर्वप्रथम मतदान देकर अपना कर्तव्य पूरा करें। इस कार्यक्रम में विभिन्न आयोजन जैसे गीत कविता, सुआ नृत्य, और कैंडल जलाकर आदि के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। अंत में शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा स्वयं मतदान करने एवं लोगों को मतदान हेतु जागरूक करने का शपथ लिया गया।

You cannot copy content of this page