DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा जिला कार्यालय में मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती

बालोद। कागज और कलम की ताकत दुनिया की हर ताकत से बड़ी है, एक रोटी कम खाओ पर बच्चों को जरूर पढ़ाओ यह संदेश देने वाले आधुनिक भारत के रचयिता ज्ञान के प्रतीक, विश्व रत्न ,संविधान के निर्माता, गरीब दलित पिछड़ों के उद्धारक ,महामानव ,बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 133वीं जन्म जयंती जूंगेरा स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मनाई गई।

आयोजन में विशेष रूप से नितिन नबीन कैबिनेट मंत्री बिहार शासन व लोकसभा चुनाव प्रभारी छत्तीसगढ़, शिवरतन शर्मा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रांतीय संयोजक, रजनीश सिंह संभाग प्रभारी,पूर्व विधायक बेलतरा विधानसभा,

लोकसभा कलेक्टर से प्रभारी यशवंत जैन, लोकसभा सह संयोजक यज्ञदत्त शर्मा, बालोद जिले के जिला अध्यक्ष पवन साहू , भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर , डौंडीलोहारा विधानसभा के प्रभारी राजेश ताम्रकार , पूर्व जिला अध्यक्ष लेखराम साहू, जिला महामंत्री द्वय राकेश छोटू यादव, चमन देशमुख , राकेश यादव , जिला उपाध्यक्ष नरेश यदू , त्रिलोकी साहू, श्रीमती संध्या भारद्वाज , ठाकुर राम चंद्राकर, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप शर्मा, जिला मंत्री डिशोक जांगड़े, कृतिका साहू , पूर्व कोषाध्यक्ष मोहन जैन, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शीतल नायक,देवेंद्र माहला , होरीलाल रावटे ,अश्विनी यादव,मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ,सुरेश निर्मलकर , कौशल साहू ,रुपेश सिन्हा , राकेश द्विवेदी ,मनीष झा , टिनेश्वर बघेल ,दुष्यंत सोनवानी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष ग्रामीण सुरेंद्र देशमुख , जिला कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव ,श्याम जैसवाल ,ग्रामीण महामंत्री द्वय दानेश्वर मिश्रा , चित्रसेन,सतानंद साहू ,व पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page