DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भोजराज नाग के समर्थन में देवलाल ठाकुर कर रहे जनसंपर्क

बालोद। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री देवलाल ठाकुर कांकेर लोकसभा के प्रत्याशी श्री भोजराज नाग के पक्ष में प्रचार और जनसम्पर्क के तहत विभिन्न गाँवो में जाकर जनसपंर्क किये। ग्राम भेड़ी में मोदी सरकार की योजनाओं को लेकर और प्रदेश के मुख्यमंत्री जो विधानसभा चुनाव में जनता से वादा किया था मोदी का गारन्टी को लेकर जिसका वादा पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है कि नहीं, इसके संदर्भ में जानकारी लिया गया और कार्यकर्ताओं से मोदी जी को फिर से लाने के लिए भोजराज नाग को विजयी बनाने का आह्वान किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार देशमुख विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी चांदमल जैन अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रमेश दोशी महिला मोर्चा के मंडल मंत्री पूर्णिमा कुम्भकार एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page