DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोरगुड़ा में किसान की गला काट हत्या, इलाके में फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस, पढ़िए पूरा मामला

बालोद। बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम कोरगुड़ा में एक किसान फगवा राम देवांगन की अज्ञात व्यक्ति ने गला काटकर हत्या कर दिया है। शुक्रवार को दोपहर में निर्मम तरीके से उसकी हत्या की गई है। बालोद पुलिस सहित फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। हत्या किसने की क्यों की यह अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस सरगर्मी से पता तलाश में लग गई है। संदेहियों से पूछताछ भी जारी है। जानकारी के मुताबिक किसान अपने खेत की ओर गया हुआ था। जो की गोंदली डैम क्षेत्र से लगा हुआ है। जब दोपहर तक वह घर नहीं लौटा तो घर वालों ने खोजबीन की तो खेत के पास ही उसकी लाश मिली। सर धड़ से अलग पड़ा हुआ था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों में यह सवाल बना हुआ है की आखिर सामान्य किसान की किसी से क्या दुश्मनी हो सकती है। मृतक फगवाराम छोटा किसान है। साथ ही छोटे-मोटे व्यापार चना बेचना, दातौन बेचना आदि काम करता रहता था। इस घटना से क्षेत्र में दहशत बना हुआ है। वहीं बालोद पुलिस जांच में जुटी है। एएसपी अशोक जोशी ने कहा कि अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है।

वीडियो खबर

बालोद जिले की यह खबरें भी देखिए एक साथ

You cannot copy content of this page