DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भोजराज नाग के प्रचार में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने किया जनसंपर्क

बालोद। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के साथ कैबिनेट मंत्री के रूप में आदिवासी नेता श्री केदार कश्यप का आगमन आज ग्रामीण मंडल के देवारभाट बूथ पर हुआ ।जहां पर आम जनता से किए चर्चा।
मंत्री जी ने बताया कि देश आज नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने जा रहा है। बड़े से बड़ा देश आज जिसको अपना नेता और अतिथि के रूप में अपने देश बुलाते हैं और अपने देश का सर्वोच्च सम्मान प्रदान करते हैं ।ऐसे ही नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए आप सब का साथ चाहिए। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग जी के विषय में बताया कि सरल स्वभाव आदिवासी बैगा के रूप में नाग जी पूरे बस्तर में जाने जाते हैं जो सनातन धर्म हिंदुत्व के साथ अपने आदिवासी धर्म को निभाकर विकास की राह को आप तक लाने का काम करने वाले हैं ,अतः लोकतंत्र का जो महापर्व 26 अप्रैल होने वाला है इस महापर्व में इस देवारभांट के मतदाता भाइयों का बहनों का भारी संख्या में सहयोग मिले और भारी बहुमत से भोजराज नाथ जी जीते या अपील करने आज आपके बीच आया हूं।
इस सभा में प्रमुख रूप से श्री विकास मरकाम जी अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़,श्री प्रेम साहू जी मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री पालक ठाकुर जी, जिले के मंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कृतिका साहू जी, किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू,मण्डल के चुनाव समन्वयक श्री जगदीश देशमुख जी,मंडल के महामंत्री दानेश्वर मिश्रा,चित्रसेन साहू, श्री अशवन बारले जी सांसद प्रतिनिधि,श्री विकास साहू,वरिष्ठ नेता भोला राम, शक्तिकेंद्र के संयोजक धर्मेंद्र साहू,हरीराम साहू, संतोष साहू, बृजेश साहू, शिव साहू, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संजय साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष मंडल श्री पार्थ साहू एवं शक्ति केंद्र देवारभांट से वरिष्ठ नेता श्री गंजन उईके जी, सेवक चुरेन्द्र जी, श्री रमेश देवांगन जी, एवं 100 से अधिक मतदाता भाई बहन उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page