DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला व स्थानीय संघ बालोद द्वारा आरंभ हुआ प्याऊ घर, तपती गर्मी में करेंगे सेवा

बालोद। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय के पत्र अनुसार एवं राज्य मुख्य आयुक्त डॉ.सोमनाथ यादव, राज्य सचिव कैलाश सोनी,

पदेन जिला आयुक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी सी मरकले के निर्देशन में तथा जिला सचिव के एल गजेंद्र, जिला संगठन आयुक्त गाइड प्रेमलता चंद्राकर के

मार्गदर्शन में जिला संघ बालोद व स्थानीय विकासखंड बालोद द्वारा सेवा कार्य की प्रेरणा को बढ़ाते हुए सरदार पटेल मैदान के पास प्याऊ घर का आरंभ किया गया। यह प्याऊ घर स्थानीय स्काउट गाइड एवं रोवर रेंजर तथा लोगों के सहयोग से निरंतर संचालित होता रहेगा। बढ़ती गर्मी को देखते हुए आम जनों को राहत प्रदान करने के लिए सेवा कार्य के रूप में संकलित होगा। प्याऊ घर का शुभारंभ सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी बालोद द्वय श्रीमती मोहनी यादव एवं उमा ठाकुर द्वारा राहगीरों को जल पिलाकर किया गया। प्रथम दिवस पर सेवा कार्य के लिए सेजेस हिंदी मा. बालोद प्राचार्य अरुण साहू, बालोद सचिव रूपेन्द्र सिन्हा, संयुक्त सचिव गायत्री साहू, स्वामी विवेकानंद रोवर क्रू सेजस बालोद के रोवर लीडर नेमसिंह साहू के मार्गदर्शन में डोमेन्द्र कुमार, करण बघेल, प्रवीण देवांगन रुबीना, डिंपल गांवरे, कृतिका साहू ने सेवा कार्य किया। इस अवसर पर जिला सचिव के एल गजेंद्र, डी ओ सी प्रेमलता चंद्राकर वरिष्ठ गाइडर श्रीमती कमला वर्मा वरिष्ठ स्काउटर श्री एल डी साहू रोवर लीडर नेमसिंह साहू, विवेक धुर्वे रूपेंद्र सिन्हा संयुक्त सचिव गायत्री साहू उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page