100% मतदान करने कालेज के छात्राओं को मिट्टी के सकोरे भेंट कर मतदान के लिए दिया नेवता



मतदान करने युवा शक्ति है तैयार छात्राओं ने कहा हम मतदान करने 100% हैं तैयार

अर्जुन्दा:-शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में बालोद जिले के ब्रांड एंबेसडर विरेन्द्र सिंह व महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना

के राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक कैम्पस एम्बेसडर यशवंत कुमार टंडन ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को 100% मतदान करने के लिए जागरूक और प्रेरित करने के लिए छात्राओं को मिट्टी के सकोरे भेंट किए और 26 अप्रैल को मतदान करने के लिए नेवता देकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

स्वयंसेवको यशवंत कुमार टंडन ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हम खुद मतदान करने और अपने परिवार को भी मतदान करने के लिए प्रेरित व जागरूक करेंगे। मतदान करना हम सब का अधिकार है। आगामी 26 अप्रैल को लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार आ रहा है। जिसमें हम सब की भागीदारी अति आवश्यक है। जिससे देश के विकास और उन्नति में नया बदलाव आएगा। हमारे एक वोट से देश के प्रगति में योगदान मिलेगा।

इस बार छात्राओं में मतदान को लेकर काफी उत्साहित हैं। और कई छात्र छात्राएं प्रथम बार अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह उनके लिए एक स्वर्णिम और गौरवशाली पल होगा।इस बार मतदान में युवाओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। युवा बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश की उन्नति विकास में अपना योगदान देंगे।

जिले के विभिन्न गावों और स्कूल, कालेज के छात्र छात्राओं को मतदान करने कर रहे जागरूक

बालोद जिले के ब्रांड एंबेसडर विरेन्द्र सिंह दल्लीराजहरा निवासी द्वारा विगत कई महीनों से मतदान के लिए जिले के विभिन्न गावों और स्कूल कालेज में लोगों व छात्र छात्राओं को अपने मताधिकार का 100% प्रयोग करने के लिए जागरूक और प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही स्वयं के पैसे से उन्हें पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करने के मिट्टी के सकोरे भी बांट रहे हैं। साथ ग्राम डुड़िया के रैली निकालकर और ग्रामीणों को भी मिट्टी के सकोरे भेंट कर मतदान करने के लिए प्रेरित व जागरूक कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन, प्रीति सोनकर, ममता साहू, रेणुका कांशी, रेशमी कुर्रे, खुशबू ठाकुर, चेतन सिन्हा उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page