DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जागरूकता : स्वास्थ्य मितानिन कार्यक्रम के तहत महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया वोट मेरा अधिकार है मतदान अवश्य करूंगी

देवरीबंगला । लोकसभा का निर्वाचन के तहत 26 अप्रैल को मतदान निश्चित है। ऐसे में स्वास्थ्य मितानिन कार्यक्रम के तहत मितानिन अपने पारा के ग्रामीणो को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक कर रही है। शनिवार को ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति परसाडीह (सु) की बैठक के पश्चात उपस्थित महिलाओं को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। जिला पंचायत सदस्य व ब्लॉक समन्वयक चंद्रप्रभा सुधाकर ने महिलाओं को बताया कि मतदान करना आपका अधिकार है। अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करें। सभी महिलाएं अपने परिवार, रिश्तेदार तथा पड़ोसियों को अपनी विवेक से मतदान के लिए प्रेरित करें। मितानिन प्रशिक्षक केशव शर्मा ने कहा कि सभी मतदाता अपने मत का उपयोग कर स्वस्थ स्वच्छ जनप्रतिनिधि का चयन करें। सरपंच व मितानिन पुष्पा साहू ने महिलाओं को निडर होकर अपने मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मितानिन तुमेश्वरी कौमार्य, हेमलता मानिकपुरी, पंचायत सचिव पदमनी बगरियख, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता झमित ठाकुर, मंजु ठाकुर,लेखनी यादव, धर्मिन बाई, सरिता यादव सहित 30 से अधिक महिलाएं उपस्थित थी।

You cannot copy content of this page