DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यो से प्रभावित होकर कांग्रेसी कर रहे भाजपा प्रवेश: अभिषेक शुक्ला

भूपेश बघेल सरकार में कांग्रेस कार्यकर्ता थे प्रताड़ित

बालोद। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य एवं बालोद जिलापंचायत के पूर्व सभापति अभिषेक शुक्ला ने लगातार बड़ी संख्या में कांग्रेस छोड़कर भाजपा प्रवेश करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता पिछले पाँच साल भूपेश बघेल की सरकार में प्रताड़ित,अपमानित होते रहे।जिसका नतीजा कांग्रेस के पदाधिकारी,कार्यकर्ता भाजपा प्रवेश कर रहे है।वे लोग राष्ट्र हित,देश के विकास मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये जा रहे कार्यो एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन एवं कम समय मे ही छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के द्वारा किसानों,महिलाओं एवं आम जनता के हितों में लिए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यो से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश कर रहे है। ज्ञात हो कि भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला पूर्व में कांग्रेस के दो बार बालोद जिला अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर रहे और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रहते ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर बड़ी संख्या में साथियों के साथ भाजपा प्रवेश किया था।
और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाया था कि भूपेश राज में कांग्रेस का कार्यकर्ता उपेक्षित, अपमानित हो रहा है।कार्यकर्ताओ को छोटे छोटे कार्यो के लिए भटकना पड़ता है।कार्यकर्ताओ की समस्या को सुनने वाला कोई नही है।कांग्रेस के विधायक सत्ता के नशे में चूर है।भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने कहा कि बालोद जिला के विधायक पांच साल सिर्फ कमीशनखोरी में व्यस्त रहकर जनता को लूटने का काम करते रहे।क्षेत्र के विकास से उन्हें कोई लेना देना नही है।धरातल में कोई काम नही हुआ।सिर्फ झूठी घोषणा कर जनता को ठगने का काम करते रहे।
और जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे तो वहां के कांग्रेस कार्यकर्ता मंच पर उनके सामने ही भलाबुरा कहकर आरोप लगा रहे है।भूपेश बघेल को गांव गांव कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है।आम जनता ने पिछले पांच साल भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार का कुशासन देखा है।इसीलिए जनता ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा की सरकार बनाई। अब लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय है, कांकेर लोकसभा से इस बार भोजराज नाग को प्रत्याशी बनाया है वे प्रचंड मतो से विजयी होंगे।

You cannot copy content of this page