DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षिका मोना रावत ने बनगांव वासियों को दिया नेवता मतदान तिहार का

डौंडी। शिक्षिका के द्वारा अलग-अलग तरीके से मतदान के लिए जागरूक करने को ठाना है। ग्राम बनगांव के महिलाओं के साथ घर-घर जाकर 26 अप्रैल को मतदान के लिए ग्रामवासियों को प्रेरित किया। वही कहीं-कहीं पर दीवाल लेखन कर मतदान तिहार मनाने को भी कहा गया। इस जागरुकता अभियान में कार्यकर्ता, डी.आर.पी.रेशमा खान, एम.टी.टोमिन रावटे उपस्थित थीं। वहीं गांव की ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सविता टेकाम अपने ड्यूटी व अन्य अपने विभागीय कार्य करने के बाद जब भी समय मिलता है आस-पास के गांव भैंसबोड, दानीटोला, सुवरबोड में जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रही है।

You cannot copy content of this page