उम्मीद है जनता एक और मौका देगी, बीजेपी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं का संकल्प



बालोद। बीजेपी के 45वें स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष श्री पवन साहू कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी का विजन विकासवादी है। हमारी सरकार ने हर देशवासी का जीवन आसान किया है।
……. केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी का आज 45वां स्थापना दिवस है। 6 अप्रैल 1980 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बीजेपी का गठन हुआ था। वही भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्री कृष्णकान्त पवार जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जिले के मेरे कर्मठ और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आज बीजेपी की उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। लोकसभा चुनाव के दृष्टि से नवदायित्व मण्डल समन्वयक श्री जगदीश देशमुख ने भाजपा की इतिहास को बताया और कहां की भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है।


बैठक में स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू जी ने करते हुए भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई दिए। बैठक का संचालन महामंत्री दानेश्वर मिश्रा ने किया एवं आभार चित्रसेन साहू जी ने किया अंत में सभी कार्यकर्ताओं का भाजपा गमछा से सम्मान किया गया ।
इस बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष पवन साहू जी,पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकान्त पवार,वरिष्ठ नेता चमन लाल साहू,मण्डल अध्यक्ष प्रेम साहू,पूर्व मण्डल अध्यक्ष धरम साहू,पालक ठाकुर,सुरेन्द्र देशमुख,जनपद अध्यक्ष प्रेमलता साहू,जिलापंचायत एवं जिला मंत्री कृतिका साहू,श्री जगदीश देशमुख मण्डल समन्वयक,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू,मण्डल महामंत्री दानेश्वर मिश्रा, चित्रसेन साहू,महिलामोर्चा मण्डल अध्यक्ष सत्या गावरे, जनपद सदस्य गण सीता साहू, पूनम साहू, द्रोपती वर्मा,अशवन बारले,भोला राम, दुर्जन साहू,मणिकांत बघेल, संजय साहू,विकास साहू,युवामोर्चा अध्यक्ष पार्थ साहू सहित 200 से अधिक कार्यकर्ता साथी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page