DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुसुमकसा में मनाई गई कर्मा जयंती, निकली शोभायात्रा

बालोद। कर्मा जयंती के पावन अवसर पर भक्त मां कर्मा की शोभा यात्रा साहू समाज कुसुमकसा के द्वारा निकाला गया।

इस शोभा यात्रा में क्षेत्र के जनपद सदस्य संजय बैस शामिल होकर सभी साहू समाज के लोगो को कर्मा जयंती की बधाई दिए

और शोभा यात्रा में शामिल सभी लोगो के लिए शरबत वितरण किए। इस भीषण गर्मी में लोगो के लिए शरबत राहत भरा रहा। साहू समाज के पदाधिकारी श्री गौरी शंकर साहू ने जनपद सदस्य संजय बैस का आभार व्यक्त कर कहा हम साहू समाज के लोगो को जब जब जरूरत होती है हमारे लोकप्रिय जनपद सदस्य हमे सहयोग करते है। मैं उनका पुनः आभार व्यक्त करता हूं। साहू समाज के अध्यक्ष गौतम साहू ने कहा हमारे सामाजिक आयोजन में शोभा यात्रा में शामिल सभी लोगो के लिए शरबत की व्यवस्था किए है। इस गर्मी में हमारे समाज के लिए राहत भरा है। जब जब हम हमारे जनपद सदस्य संजय बैस आग्रह करते है उसे हमेशा पूरा करते है। मैं पूरे समाज की ओर से धन्यवाद देता हूं। संजय बैस ने मां कर्मा की शोभा यात्रा में पूजा अर्चना कर गांव की खुशहाली की कामना किए। इस अवसर पर संतोष जैन विनोद सोनी राहुल जैन सूरज कोसरीया जीवन साहू अरविंद साहू टीकम साहू तिलक साहू उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page