चरण दास महंत के खिलाफ दर्ज हो अपराध: यशवंत जैन



बालोद। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत द्वारा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा नेता नवीन जिंदल पर अशोभनीय आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने पर अपनी कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए भाजपा नेताओं ने निंदा की है। कांकेर लोकसभा चुनाव क्लस्टर सह प्रभारी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यशवंत जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में संवैधानिक पद पर बैठे कांग्रेस के वरिष्ठ अग्रिम पंक्ति के नेताओं से ऐसे बयान बाजी की उम्मीद नहीं की जा सकती है। चरण दास महंत जी का बयान छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनांदगांव सीट में हार को देखकर कांग्रेस की बौखलाहट प्रदर्शित कर रही है । चरण दास महंत पर अपराध पंजीबद्ध किया जाना चाहिए। यशवंत जैन ने कहा कि विगत कुछ वर्षों से कांग्रेस नेता भाजपा प्रधानमंत्री को कोसते हैं अशोभनीय अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करते हैं मोदी जी को इसका दो गुना फायदा होता है कांग्रेस को जनता सबक सिखाती है ,जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा पूरे 11 सीटों में चुनाव जीत रहा है पूर्व केंद्रीय मंत्री वर्तमान छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष के उलुल जुलूल बयान बाजी से भाजपा का विश्वास पुख्ता गया हो गया कि कांग्रेस बुरी तरह हार रही है, चरणदास महंत का ये बयान कांग्रेसियों के मूल चरित्र को बताता है। मोदी जी के लिए उनका बयान अशोभनीय है चुनाव में आरोप प्रत्यारोप होता आया है। अमर्यादित भाषा का उपयोग देश के प्रधानमंत्री एवं अपने पूर्व साथी के लिए नेता प्रतिपक्ष का ये बयान अशोभनीय और उकसाने वाला है, महंत जी से एवं पूर्व मुख्यमंत्री जी से स्वयं का घर संभल नहीं रहा है। प्रधानमंत्री जी नवीन जिंदल पर अशोभनीय टिप्पणी से कांग्रेस को लाभ नहीं होगा। चरण दास महंत पर अपराध पंजीबद्ध किया जाना चाहिए।

You cannot copy content of this page