DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मरदेल की शिक्षिका मोना रावत ने वर वधू को दिलाया मतदान शपथ

बालोद। जिले के आदिवासी ब्लॉक डौंडी के ग्राम मरदेल में मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया।

वर – वधु, परिजन एवं रिश्तेदार जो शादी के समारोह में उपस्थित थे, उन्होंने भी इस जागरूकता अभियान में शपथ लिया है, कि हम सब मतदान करेंगे और अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस जागरूकता अभियान में नव युवा साथी भी अपने मत को लेकर बहुत ही उत्साहित थे। इस शादी समारोह में सैकड़ो लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में मरदेल स्टाफ वर वधु को नऎ दम्पत्य जीवन का हार्दिक शुभकामनाएं दी और अपील किया कि मतदान जरूर करें। साथ ही अपने परिवार वालों को भी मतदान कराए । इस स्वीप कार्यक्रम में संस्था प्रमुख के.के.सोनवानी, देशमुख, नुरूटी, संकुल समन्वयक कुंजाम अधीक्षक यादव, मानकर, ठाकुर एवं साहू सर उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page