DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

फिर इस बार मोदी सरकार गीत का पोस्टर विमोचन होगा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के द्वारा

बालोद। भाजपा प्रदेश कार्यसमीति सदस्य यशवंत जैन जी , भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर जी , भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू जी व छत्तीसगढ़ के भीष्मपितामह मोहन सुंदरानी जी के मार्गदर्शन पर नरेन्द्र मोदी जी का हिन्दी सॉन्ग का पोस्टर विमोचन बहुत जल्द मुख्यमंत्री जी के कर कमलों से होने जा रहा है इस गीत के बोल है फिर इस बार मोदी सरकार। इस गीत के गीत कार व संगीत कार भुवन साहू , इस गीत की सिंगर है छत्तीसगढ़ की लोकगायिका व छत्तीसगढ़ रत्न सम्मानित ज्योति सोनी। इस गीत के माध्यम से ज्योति सोनी ने नरेन्द्र मोदी के योजनाओ को बताने का प्रयास किया है यह गीत आप सभी के बीच बहुत जल्द मोहन सुंदरानी यू ट्यूब चैनल में सुन पाएंगे। ज्योति सोनी एक वर्ष में 30 लोक गीत सुंदरानी यू ट्यूब चैनल के माध्यम से गा चुकी है। और आगे भी जारी रखेंगी,पूरे छत्तीसगढ़ में ज्योति सोनी के गीत को छत्तीसगढ़ के लाखों लोग पसन्द कर रहे है।

You cannot copy content of this page