DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कार्क क्रिकेट के उद्घाटन पर विधायक कुंवर निषाद ने कहा : हार व जीत एक ही सिक्के के दो पहलू

गुंडरदेही । क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ग्राम मुड़खुसरा में मारुति नंदन क्रिकेट क्लब एवं समस्त ग्राम वासियों द्वारा आयोजित कार्क बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए। इस दौरान विधायक जी ने कहा कि हार व जीत एक ही सिक्के के दो पहलु है। उन्होंने मारुति नंदन क्रिकेट क्लब के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि हारने वाले खिलाडिय़ों को निराश नहीं होकर कमियों को दूर करना चाहिए तथा अगली बार ऐसी प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाकर लोहा मनवाना चाहिए।

उन्होंने युवाओं को एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩे, खेलों के साथ शिक्षा में भी रुचि लेकर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढऩे की बात कही। इस अवसर पर कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, गिरीश चंद्राकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद,फिरता उइके जनपद सदस्य, अवधेश सुधाकर सरपंच, सागर साहू , भारत नायक , डोमार सिंह पटेल , आयोजक समिति के सभी सदस्य सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page