DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद के 4 साल के राहिल रज़ा ने तपती गर्मी में रखा रमज़ान का रोज़ा , 7 साल के आहिल रज़ा के भी हुए 11 रोजे पुरे

बालोद:- मुस्लिम समाज का सबसे पवित्रा महीना रमज़ान जारी है वही इस लगातार बढ़ती गर्मी में जहां समाज के बड़े और बुर्जुग रोज़ा रखकर अल्लाह ही इबादत कर रहे है तो दुसरी ओर समाज के छोटे बच्चे भी पीछे नहीं है आपको बता दे की बालोद शहर के गंजपारा निवासी सद्दाम रज़ा के 4 साल के छोटे बेटे राहिल रज़ा ने रमज़ान के पवित्र माह में लगभग 13 घण्टे भूखे प्यासे रहकर रोजे रखे वही दूसरी ओर उन्ही के बड़े भाई आहिल रज़ा 7 वर्षीय ने इस पवित्र माह रमज़ान में अब तक कुल 11 रोज़ रख चुके है ।

वही आपको बता दे की राहिल रज़ा की उम्र महज़ 4 वर्ष है और इस उम्र के किसी भी बच्चे ने आज तक रोज़ा नही रखा है वही राहिल रज़ा के रोज़ा खोलने के बाद उनके घर वालो और समाज के बुजुर्गों ने उन्हें रोजे की मुबारकबाद दी और दुवाओं से नवाज़ा है

You cannot copy content of this page