DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

टी ज्योति भाजपा पार्षद के नेतृत्व में 100 महिलाओ का हुआ भाजपा में प्रवेश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के समक्ष हुए शामिल

दल्लीराजहरा – नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 26 की 2 बार की लोकप्रिय पार्षद व छत्तीसगढ़ रत्न सम्मानित टी ज्योति ने अपने भारतीय जनता पार्टी के उत्कृष्ट प्रदर्शन ,कार्यो एवम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यो व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी कार्यों को लगातार आम जनता के बीच लाकर जानकारी दिया । जिसके बाद 100 सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष विगत दिनों डौन्डी-लोहारा में हुए कार्यक्रम में भाजपा पार्टी में प्रवेश किए। जिसके बाद से भाजपा पार्टी अपने मजबूत कड़ी की ओर और जुड़ने लगी। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी हित कार्य करते हुए कांकेर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के समर्थन में मतदान करने एवम कार्य करने की शपथ ली तथा पूर्ण बहुमत से विजय होने की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , उपमुख्यमंत्री अरूण साय, प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव सिंह, ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य यशवंत जैन, प्रदेश प्रवक्ता देव लाल ठाकुर , प्रदेश कार्य समिती सदस्य कृष्णकांत पवार,जिलाध्यक्ष पवन साहू व समस्त जिला के पदाधिकारी उपस्थित रहे।टी ज्योति पार्षद द्वारा कहा गया कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कथन अनुसार समस्त योजनाए जैसे आवास, घर घर शौचालय, उज्जवला योजना, मातृ वंदन योजना ,महतारी वंदन , विश्वकर्मा योजना व किसान सम्मान योजना इन सभी योजनाओं का लाभ महिलाओ को ध्यान में रखकर बनाया गया है। महिला को सम्मान दिलाने का कार्य जो किया है नरेंद्र मोदी ने ही किया है , क्योंकि मोदी सरकार गारंटी की सरकार है जो कहती है वो करती है ,इसलिए इस बार महिलाओ ने यह ठान ही लिया है की बूथ स्तर पर अधिक से अधिक महिलाएं काम करेंगे और भोजराज नाग भैया को अधिक से अधिक वोटो से विजयी बनाएंगे ताकि हमारे कांकेर लोक सभा क्षेत्र में सांसद भोजराज नाग रहे और केंद्र में नरेन्द्र मोदी जी रहे, इसलिए महिलाएं इस बार लोक सभा चुनाव में बढ़चढ़ कर प्रचार प्रसार में सहयोग प्रदान करेंगे।

You cannot copy content of this page