DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खेतों में चूहों का आतंक! किसान हुए हलाकान

बालोद । यह तस्वीर लाटाबोड़ से भोइनापार मार्ग के खेतों का है। जहां पर अधिकतर खेतों में इस तरह चूहों द्वारा धान को पूरी तरह से कुतर दिया गया है। सिर्फ बालियां ही नहीं जड़ों से धान को कुतरकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है । जिससे किसानों को काफी क्षति हो रही है। किसान इस स्थिति में चिंता में है। क्योंकि कीड़े मकोड़े को मारने के लिए तो कीटनाशक दवाई का इस्तेमाल कर सकते हैं ।लेकिन चूहों को रोकने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं है। ऐसे में चूहे दिन-दिन खेतों में बढ़ते जा रहे हैं और इस तरह धान को जड़ों से ही पूरे कुतर दे रहे हैं। जिससे धान खेतों में ही मर रहे हैं और बाली आने से पहले ही सब नष्ट हो जा रहा है। कई जगह खेतों में इस तरह से चूहों के कुतरे जाने के निशान दिखाई दे रहे हैं ।

You cannot copy content of this page