DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय प्राथमिक शाला बखरिया खपरी में शिक्षिका लिपिका कोर्सेवाड़ा ने बेटे के जन्मदिन पर किया न्योता भोज का आयोजन

बालोद। शासकीय प्राथमिक शाला बखरिया खपरी में गुरुवार को न्योता भोज का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की शिक्षिका लिपिका कोर्सेवाड़ा ने अपने छोटे बेटे नीरव कोर्सेवाड़ा के जन्मदिन पर बच्चों को खीर पुड़ी सब्जी न्यौता भोजन में प्रदान किया । बच्चे भी खीर पूड़ी खाकर प्रसन्नता व्यक्त किये। स्कूल के प्रधानपाठक देवेंन्द्र हरमुख ने बताया कि शासन ने न्यौता भोजन की एक सुविधा स्कूलों में प्रदान किये है जिससे वहाँ के शिक्षक, जन समुदाय, कोई भी ग्रामीण स्कूलों के बच्चों को मध्याह्न भोजन के अतिरिक्त भोजन कराकर अपने खुशी या कोई भी कार्यकम में शामिल हो सकते है। उनसे अपनी खुशी या दुख साझा कर सकते है, इससे बच्चों को भी अतिरिक्त भोजन करने का अवसर प्राप्त होता है। इसमें फलो को भी शामिल किया जा सकता है। यह एक अच्छी पहल है। जिससे समुदाय भी स्कूलों से जुड़ रहे है।

You cannot copy content of this page