DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नए सीएमएचओ ने संभाला पदभार, स्वास्थ्य संगठन ने किया अभिनंदन

बालोद। बालोद जिले के स्वास्थ्य विभाग में नए सीएमएचओ डॉक्टर महेश सूर्यवंशी ने पदभार संभाल लिया है। इस मौके पर स्वास्थ्य बहुद्देशीय कर्मचारी संघ बालोद के पदाधिकारियों ने उनसे सौजन्य मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन स्वागत किया। इस अवसर पर कर्मचारियों के हित और विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई ।इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष घनश्याम पुरी, जिलाउपाध्यक्ष धर्मेंद्र देशमुख, कोषाध्यक्ष कोमल देवांगन, गुरुर ब्लॉक अध्यक्ष चमन कुर्रे ,मुकेश साहू ,दुर्गेश ध्रुव,महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मीता चटर्जी, जिला महामंत्री दिनेश सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष रोशन प्रजापति अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि नए सीएमएचओ कवर्धा सिविल सर्जन के रूप में पदस्थ थे। जिनका तबादला बालोद में हुआ। वही बालोद में पदस्थ रहे सीएमएचओ जेएल उईके बालोद जिला अस्पताल में ही शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में पदस्थ किए गए हैं।

You cannot copy content of this page