DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नगाड़े की धुन पर झूमे विधायक कुंवर सिंह निषाद, फाग प्रतियोगिताओं में भी हुए शामिल

बालोद। गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद गृह नगर अर्जुंदा में नगाड़ों के धुन में झूमते हुए दोस्तों एवं नगर वासियों के साथ होली मनाई।

इसके आलावा गृह नगर अर्जुंदा,सुरेगांव,गंधरी,चौरेल, बोरगहन (अ), बासीन में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित फाग गायन एवं झांकी प्रतियोगिता के शुभारंभ में

गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद शामिल होकर भगवान श्री कृष्णा जी का पूजा अर्चना कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस दौरान विधायक जी ने कहा कि फाग गीत युगों से चली आ रही है, गांव एवं शहरों में फागुन मास में जगह-जगह फाग गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसमें ग्रामीण अपनी एकजुटता दिखाते हुए सबको साथ मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देते हैं। होली जैसा ह्रदय को आनन्दित करने वाला कोई दूसरा पर्व नही है। रंगो से सराबोर लोग एक दूसरे के गले मिलके आपसी एकजुटता, प्रेम और सौहार्द का संदेश देते है। हिंदू धर्म में होली महत्वपूर्ण स्थान रखती है। जहां इसे धर्म से जोडते हुए अर्धम पर जीत का पर्व माना गया है। वर्तमान में युवाओं में होली को लेकर गाना-नाचना मात्र रह गया है, होली की पुरानी परम्पराओं से आज का युवा दूर होता जा रहा है और कई लोग होली में घर से बाहर तक नही निकलते। होली परम्परागत ढंग से फाग गीतों की मधुर फुहार के साथ मनाई जाती है।होली का त्यौहार मौज मस्ती व खुशियों का त्योहार है। यह हर्षोल्लास परस्पर मिलन व एकता का प्रतीक है।

You cannot copy content of this page