DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

17 अप्रैल को होने वाली थी शादी कुरदी में युवती ने आग लगाकर कर ली आत्महत्या

बालोद/ अर्जुंदा। अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरदी में एक 20 वर्षीया तामेश्वरी उर्फ मुस्कान रावटे द्वारा शनिवार को सुबह करीब 11बजे खुद को आग के हवाले कर दिया। बड़ी बात यह है कि युवती का अगले महीने 17 अप्रैल को शादी होने वाली थी। ग्राम संजारी के रहने वाले मोहित कुमार के साथ उनका रिश्ता तय हुआ था। शादी का कार्ड तक छप चुका है, रिश्तेदारों में बट चुका है। इसके बाद भी आखिर मुस्कान ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया जांच का विषय है। तामेश्वरी उर्फ मुस्कान घटना के वक्त घर पर अकेली थी। उनका भाई रोजगार गारंटी काम में गया हुआ था। तो मां भाटा गांव में खेत में सुबह से मजदूरी करने गई थी । घर पर अकेले रहते हुए मुस्कान ने खुद पर मिट्टी तेल डाला और आग लगा ली । चीख सुनकर आसपास खेल रहे बच्चे जब घटना को देखे तो काफी डर गए और उन्होंने बगल के घर में रहने वाले मुस्कान के नानी को इसकी जानकारी दी। वह दसवीं कक्षा तक पढ़ी थी। इस कदम के पीछे क्या कारण है अभी खुलासा नहीं हो पाया है। इस घटना से गांव में सनसनी है।

You cannot copy content of this page