DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधायक कुंवर सिंह ने गाया फाग गीत, युवा झूम उठे

देवरीबंगला । ग्राम गिधवा में नवयुवक फाग उत्सव समिति एवं ग्रामीणो द्वारा दो दिवसीय फाग गायन एवं झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कुंवरसिंह निषाद थे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्णा की पूजा कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विधायक निषाद ने कहा कि होली ह्रदय को आनन्दित करने वाला पर्व है। रंगो से सराबोर लोग एक दूसरे के गले मिलकर एकजुटता, प्रेम और सौहार्द का संदेश देते है। हिंदू धर्म में होली महत्वपूर्ण स्थान रखती है। जहां इसे धर्म से जोडते हुए अर्धम पर जीत का पर्व माना गया है। वर्तमान में युवाओं में होली को लेकर गाना-नाचना मात्र रह गया है। होली की पुरानी परम्पराओं से आज का युवा दूर होता जा रहा है। कई लोग होली में घर से बाहर तक नही निकलते। होली परम्परागत ढंग से फाग गीतों की मधुर फुहार के साथ मनाई जाती है। जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने कहा कि होली का त्यौहार मौज मस्ती व खुशियों का त्योहार है। यह हर्षोल्लास परस्पर मिलन व एकता का प्रतीक है। विधायक ने फाग गीत गाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया
इस अवसर पर कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, केजूराम सोनबोईर एवं बङी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page