DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस पार्टी अपनी हार की डर से लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी का चयन नहीं कर पाई है:- अजेंद्र साहू महामंत्री भाजयुमो गुरुर

गुरुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी का चयन नहीं कर पाई है आप सभी को मालूम है आने वाले एक महीने के अंतराल में लोकसभा 2024 का चुनाव होना है। हम सभी को ज्ञात है कि भारत के संविधान मे न्याय व्यवस्था को बनाये रखने के लिए यह चुनाव बहुत ही जरूरी और आवश्यक है। देशहित और राष्ट्रहित में हमारे पूरे भारत देश के मतदाता भाई बंधु गण मतदान करने के लिए तत्पर हैं पर इसी बीच छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों का फैसला कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के नेता गण नहीं कर पाए हैं ।अजेंद्र साहू महामंत्री भाजयुमो गुरुर ने कहा इससे साबित होता है कि कांग्रेस पार्टी अपने हार की डर से अपने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं कर पा रही है। निश्चित ही आने वाले समय में नरेंद्र मोदी जी की भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार बनने जा रही है। जरूरत है हमें नरेंद्र मोदीजी के साथ चलने की आम जनता कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार है। विकसित भारत की सपना को साकार कराने के लिए तैयार है। आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से विजय होने वाली है।

You cannot copy content of this page