DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

20 मार्च से लापता 11वीं के छात्र की भांठागांव खार के पास रेत में दफन मिली लाश, हत्या के एंगल से पुलिस कर रही जांच, संदिग्ध दो लोगों को लिया गया हिरासत में

बालोद। बालोद जिले के गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम मोंगरी के रहने वाले 11वीं के छात्र हिमेश साहू पिता मन्नू लाल साहू उम्र 16 वर्ष की लाश भांठा गांव खार में नाले के पास रेत में दफन हालत में मिला। सुबह भाटा गांव के मजदूर खेत की ओर काम करने गए थे तो रेत में हाथ बाहर निकला हुआ देखकर हैरान रह गए ।देखते-देखते लोगों की भीड़ जुटी और पुलिस को सूचना दी गई। जब रेत हटा कर देखा गया था वहां लाश दफन था ।जिसकी पहचान मोंगरी के हिमेश साहू के रूप में हुई। जो की 20 मार्च से लापता था। हिमेश की हत्या कैसे हुई किसके साथ क्या दुश्मनी थी उसकी जांच अभी पुलिस कर रही है। साइबर सेल, डॉग स्क्वाड टीम सहित स्थानीय पुलिस का अमला जांच में जुटा हुआ है। मामले की जानकारी मिलने पर विधायक कुंवर निषाद भी पहुंचे थे। उन्होंने जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग की। वही बताया जा रहा है कि गांव के दो संदिग्ध युवकों को पुलिस पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जिसमें से एक नाबालिग भी बताया जा रहा है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हिमेश साहू कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ाई कर रहा था और उसने आखिरी पेपर भी नहीं दिलाया था।

इधर पड़कीभाट में भी मिली अर्धनग्न स्थिति में लाश

बता दे कि बालोद ब्लाक के ग्राम पड़कीभाट में भी आज सुबह एक अर्धनग्न अवस्था में पुरुष की लाश मिली है ।जिसकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। जानकारी मिली है कि उक्त पुरुष विक्षिप्त था। दल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है ।लेकिन अभी इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है।

खबरों से संबंधित वीडियो देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब करें क्लिक करें यहां

https://youtube.com/@Dailybalodnewscom?si=oWv2vJrWlFn4NZOe

You cannot copy content of this page