DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

समधन भेंट कार्यक्रम में लोकतंत्र की मजबूती का संदेश: नारायणपुर से पहुंचे रिश्तेदारों ने कहा “करबो मतदान”

बालोद। यह तस्वीर ग्राम परसवानी (अर्जुंदा) की है। जहां पर रोहित और परिवार द्वारा अपने बेटे जितेंद्र यादव और पुत्रवधू रश्मि के प्रथम पुत्री रत्न गीत (परी) के नामकरण संस्कार पर समधन भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर करलखा (नारायणपुर जिला) क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची हुई थी. इस कार्यक्रम के दौरान नक्सल प्रभावित वनांचल से आई महिलाओं ने लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया। सभी ने आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने का वचन लिया और दूसरों को भी प्रेरित करने की बात कही।

लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी को लेकर भी मेहमान बनकर आई महिलाओं ने संदेश दिया तो वही यादव परिवार की इस पहल को सभी ने सराहा। परिवार के महिला मुखिया फूलबाई ने अपील किया कि आयोजन चाहे कोई भी हो, जन जागरूकता भी जरूरी है। भारत में लोकतंत्र का अपना अलग महत्व है। इसलिए हर किसी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। एक-एक वोट से कई बार सत्ता और सरकार का, जीत और हार का फैसला होता है। इसलिए कोई भी वोट से पीछे ना हटे । लोकसभा चुनाव हमारे देश की दिशा तय करेंगे। इसके लिए सभी को मतदान हेतु तत्पर रहना होगा।

You cannot copy content of this page