DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री सतीश विश्वकर्मा ने की डिप्टी सीएम से मुलाकात

बालोद। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल लगातार धर्मांतरण रोकने के लिए प्रयास कर रही। बालोद शहर और बालोद जिले के अंतर्गत हो रहे अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री सतीश विश्वकर्मा ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की और इस संबंध में उन्होंने विस्तृत चर्चा की। डिप्टी सीएम विजय शर्मा द्वारा आश्वस्त किया गया है कि बहुत जल्द छत्तीसगढ़ में इस मामले में नया कानून बनेगा और अवैध रूप से धर्मांतरण करवाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। डिप्टी सीएम ने विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

गौ तस्करी सहित मुद्दों को लेकर भी चर्चा

इस मुलाकात के दौरान बालोद जिला सहित पूरे छत्तीसगढ़ में हो रही गौ तस्करी के मामले को लेकर भी चर्चा हुई। विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री सतीश विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाया जाना चाहिए और गौ माता के संरक्षण के लिए प्रयास किया जाना चाहिए। तस्करी रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया जाना चाहिए। वही संस्कृत गुरुकुल विद्यालय की स्थापना को लेकर भी डिप्टी सीएम से चर्चा करते हुए मांग की गई कि देश की सनातन संस्कृति को बचाए रखने के लिए यह पहल अपेक्षित है। संस्कृत हमारी सबसे प्राचीन भाषा है। जिसका संरक्षण आज की पीढ़ी में जरूरी है। ताकि लोग आधुनिकता की चकाचौंध में हमारी प्राचीन भाषा को ना भूले। डिप्टी सीएम से मुलाकात रायपुर में सीएम हाउस के गृह पूजन के दौरान हुई।

You cannot copy content of this page