DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ,,गायत्री शक्तिपीठ बालोद में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

बालोद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को गायत्री शक्तिपीठ बालोद में जिला स्तरीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें विकासखंड पाटन के वि.ख.महिला समन्वयक रुक्मणी निर्मलकर मुख्य अतिथि तथा श्यामा देवी साहू वरिष्ठ ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ बालोद जिला बालोद की अध्यक्षता तथा विकासखंड डोंडी महिला प्रमुख रेणुका गंजीर, विकासखंड गुरुर महिला प्रमुख श्लेख़ा साहू, विकासखंड गुंडरदेही महिला प्रमुख शिला साहू,

विकासखंड डोंडी लोहारा महिला प्रमुख तुलसी साहू एवं हेमवती सिहारे वरिष्ठ कार्यकर्ता बालोद की विशिष्ट आथित्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में निर्मलकर दीदी के द्वारा बालोद जिला के सभी ब्लॉकों से लगभग 50 की संख्या में उपस्थित सभी माताओं बहनों को उनके द्वारा विजन 2026 के लिए, लिए गए संकल्पों को पुनः याद दिलाया गया और उसे पूरा करने के लिए अपने कार्यक्रमों में गति देने के लिए प्रतिबद्ध किया गया ।

कार्यक्रम का संचालन विकासखंड बालोद महिला प्रमुख कांति साहू ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गायत्री परिवार जिला समन्वयक विशाल सिंह अठनागर ने कहा कि नारी इस विश्व वसुधा की धूरी है अतः नारी का जागरण एवं समुचित उत्थान अति आवश्यक है। अंत में उपस्थित सभी माता बहनों का मंत्र दुपट्टा एवं श्रीफल के द्वारा सम्मान किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में हेमवती सिहारे, इंदू नायडू, बिंदा साहू ,कांति राणा कौशिकी सोन बोई र , श्लेखा साहू, रेणुका गंजीर, शिला साहू, अनुसूया साहू ,इंद्रावती साहू, इंद्राणी साहू, सत्यभामा साहू, ममता, वारुणी दिल्लीवार , झमित साहू, रेखा साहू ,कुंती सहारे, कौशल्या बघमरीया, अर्चना देशमुख, सावित्री सोनी, जिला युवा प्रकोष्ठ प्रमुख दिलीप निर्मलकर, डॉक्टर गोपाल साहू, लोचन राम साहू, दशरथ कलिहारी, विमल साहू ,अलख साहू आदि भाई बहनों का विशेष सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page