DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अग्रगामी महिला समिति बंगाली क्लब दल्ली राजहरा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

बालोद। अग्रगामी महिला समिति बंगाली क्लब दल्ली राजहरा के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गत दिवस शाम 6:00 बजे से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

। कार्यक्रम का शुभारंभ मीरा राय द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया। तत्पश्चात बंगाली समाज की वरिष्ठ महिलाओं को गुलदस्ता, उपहार एवं मिठाई देकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।इस कार्यक्रम में श्रीमती मीरा रानी कर ,श्रीमती शोभारानी साहा,श्रीमती मीरा राय, श्रीमती पुतुल चक्रवर्ती, श्रीमती मीरा गोस्वामी ,श्रीमती तपती रायचौधरी, श्रीमती नमिता भट्टाचार्य ,श्रीमती शेफाली साहा,श्रीमती तंद्रा राय ,श्रीमती आलोका मंडल एवं श्रीमती सत्यभामा मोहंती को सम्मानित किया गया। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में अग्रगामी महिला समिति के सदस्यों ने उनके द्वारा किए गए समाज के लिए कार्य एवं विभिन्न योगदानों को याद कर अपने विचार साझा किए एवं गीत कविता की शानदार प्रस्तुति दी , जिसमें श्रीमती पूरोबी वर्मा ,बुलबुल आइच, शिल्पी राय, मुनमुन सिन्हा, जबा करफा आदि शामिल थे। कार्यक्रम में सम्मानित श्रीमती मीरा गोस्वामी एवं श्रीमती मीरा राय ने अपने गीतों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए कुछ खेल भी कराए गए जिसमें सबसे ज्यादा समय तक ओम का उच्चारण करने पर श्रीमती पुतुल चक्रवर्ती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु श्रीमती रीना पड्डया,पूरोबी वर्मा, दीपा माइति,शिल्पी राय ,सुदीप्ता विश्वास ,रीता बनर्जी , अदिति आइच, ,बुलबुल आइच, मिठू कर ,मधुमिता सहजिया ,केया आचार्य ,तृप्ति पाल ,पूर्णिमा मंडल ,कविता डे ,नीलिमा बागची चंदना नंदी , अनिमा डे ,इंद्राणी मुखर्जी एवं ज्योति बनर्जी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। मंच संचालन जबा कारफा और मुनमुन सिन्हा ने किया।

You cannot copy content of this page