DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अरमुरकसा के प्राथमिक शाला में हुआ नेवता भोजन का कार्यक्रम

बालोद। ग्राम पंचायत अरमुरकसा के प्राथमिक शाला में नेवता भोजन का कार्यक्रम किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य संजय बैंस, डाक्टर नसीम खान सरपंच सरोज बाई बलेंद् की उपस्थित में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम नेवता भोजन शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार कुलदीप ने शिवरात्रि पर्व के अवसर पर स्कूल में पढ़ने वालों बच्चो को अपने परिवार की ओर से आयोजन किए थे।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा की शासन की मंशा अनुरूप आज शाला प्रबंधन के अध्यक्ष भी जितेंद्र ने बच्चो को नेवता भोज का आयोजन किया गया है। सदैव शाला के प्रति समर्पित रहते है। मुझसे हमेशा अपने विद्यालय के बेहतर बनाने के लिए मांग करते रहते है और हम सब इस स्कूल को बेहतर बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। सरपंच सरोज बालेंद्र ने आभार माना। कार्यक्रम में सभी बच्चो को जनपद सदस्य संजय बैस ने भोजन खीर पूड़ी का वितरण कर स्वयं बच्चो के साथ भोजन ग्रहण किया। इस कार्यक्रम का संचालन स्कूल के शिक्षक कोशेंद् मानकर ने किया।

You cannot copy content of this page