DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रदेश में बढते अपराध के विरोध में बालोद युवा कांग्रेस ने किया गृहमंत्री का पुतला दहन

बालोद । प्रदेश में बढ़ते हुए अपराधी गतिविधि के विरोध में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देसानुशार जिला अध्यक्ष प्रशांत बाला बोकड़े के आदेशानुसार बालोद युवा कांग्रेस के द्वारा जय स्तंभ

चौक में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन हुआ । जिला युवा कांग्रेस के मीडिया चेयरमेन

आदित्य दुबे ने बताया कि आज सरगुजा से लेकर सुकमा तक अपराधी बेलगाम हो चुके हैं, प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों से हाहाकार मचा हुआ है। प्रतापपुर में 10 साल के बच्चे की अपहरण के बाद निर्मम हत्या कर दी गई है और अपराधी अभी तक पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। प्रदेश में फिर से 15 साल पुरानी वही अपहरण चोरी डकैती लूटमार वाली स्थिति आ चुकी है ।

बीजेपी सरकार में इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है, जिससे अपराधी बेलगाम हो चुके हैं और प्रदेश में लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

इसके विरोध में युवा कांग्रेस बालोद की टीम ने गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। उनको ऐसे वारदातो पर तत्काल कार्यवाही करने के लिए युवा कांग्रेस ने आवेदन तहसीलदार के द्वारा भेजने का निवेदन किया।

इस विरोध प्रदर्शन मे मुख्यरूप से युवा कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष संदीप साहू, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष साजन पटेल, महासचिव देवेन्द्र साहु, आयुष सिंह राजपूत, आबिद खान, दिनेश्वर साहु, प्रवीण साहु, पीयूष सिंह, फैज अली, पम्मू , सम्मिलित सहित सभी युवा कांग्रेस साथी शामिल थे।

You cannot copy content of this page