DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करने वाले उत्कृष्ट स्वयंसेवकों का पुलिस ने किया सम्मानित

अर्जुन्दा:- शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा देश हित एवं समाज हित के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करने और विभिन्न जागरूकता अभियान जैसे स्वच्छता


अभियान, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान जागरूकता, नेत्रदान, नशा मुक्त अभियान, एड्स जागरूकता वन्य जीव संरक्षण, मतदान जागरूकता रैली, पुलिस स्मृति दिवस, यातायात जागरूकता

अभियान, साइबर क्राइम जागरूकता में विशेष योगदान एवं भूमिका निभाने के लिए उन्हें पुलिस थाना अर्जुन्दा के प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एस आई कमलेश कुमार साहू ने सभी स्वयंसेवकों को प्रशंसा पत्र प्रदान किया। जिसमें स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन (राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक), स्वयंसेविका प्रीति सोनकर, ममता साहू, रेणुका कांशी और कार्यक्रम अधिकारी डाॅ प्रदीप कुमार प्रजापति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की।

You cannot copy content of this page