DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद युवा कांग्रेस ने ‘रोजगार दो, न्याय दो अभियान के तहत बुधवारी बाजार में किया जन सम्पर्क

बालोद। युवा कांग्रेस ने बालोद में वार्ड चलो पंचायत चलो अभियान के तहत आम जनता के बीच पहुंच कर मोदी के विफलताओं को लेकर पंपलेट बाँट कर आम जन मानस के बीच केंद्र की मोदी सरकार को कोसा।

लोकसभा चुनाव की तैयारी में युवा कांग्रेस नजर आई। प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार एवम बालोद जिला अध्यक्ष प्रशांत बाला बोकड़े के आदेश पर विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप साहू के नेतृत्व में बालोद बुधवारी बाजार में बुधवार से ‘न्याय दो, रोजगार दो’ अभियान शुरू किया गया है ।

इसमें युवा कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर पोस्टकार्ड बांट रहे हैं । इसके माध्यम से वह लोगों से संपर्क कर बेरोजगारी के मुद्दे को जोर शोर से उठा रहे।
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत बाला बोकड़े और
युवा कांग्रेस के वि.स अध्यक्ष साहू ने मीडिया को बताया कि हम सब कार्यकर्ता के साथ मिलकर प्रतिदिन अलग अलग गांव में जाकर डोर टू डोर कैंपेंन करेंगे।


संदीप साहू ने बताया कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता संजारी विधान सभा में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर लोगों से बात करेंगे।
इस कार्यक्रम में विधान सभा उपाध्यक्ष सानू पाल, शहर अध्यक्ष साजन पटेल,

जिला महामंत्री आदित्य दुबे, ज़िला महासचिव, अंचल साहु ब्लॉक अध्यक्ष मोहनिश पारकर, देवेन्द्र साहु, आयुष सिंह, साहिल भट्ट, योगेश पटेल, सभी साथी शामिल थे।

You cannot copy content of this page