DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला डांडेसरा में हुआ न्योता भोज का आयोजन

गुरुर । आंगन बाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती नीलिमा, सरिता आ बा कार्यकर्ता एवम रसोइयों कांतिबाई, धनेश्वरी साहू गीतेश्वरी उत्तरा बाई,एवम सरपंच पति दुष्यंत कुमार के सहयोग से प्राथमिक शाला डांडेसरा में न्योता भोज का आयोजन किया। इसी तरह माध्यमिक शाला डांडेसरा में कु प्राची के जन्म दिवस के अवसर पर प्राथमिक शाला प्रधान पाठक देवनारायण चौधरी, माध्यमिक शाला प्रधान पाठक धनेश सिन्हा, धनेश्वरी सिन्हा शिक्षिका,

अमित कुमार नेताम शिक्षक , देव सिंह कुंजाम शिक्षक , दिलीप निर्मलकर शिक्षक ने ग्रामीण जन सहयोग से जन्म दिवस के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया गया। जिसमे खीर पूड़ी के साथ चावल , दाल पालक, मौसम अनुरूप सब्जी बच्चो के रुचि का भोजन वितरण किया गया। ग्राम से पधारे नागरिक गण ,

ग्राम पटेल ईश्वर अठभैया व शाला समिति के सदस्यों बी आर यादव सेवा निवृत्त शिक्षक ,ठाकुर राम, सफाई कर्मी रामरतन एवम सतीश साहू एवम समस्त स्टाफ प्राथमिक एवम माध्यमिक शाला डांडेसरा ने शिक्षिका बिंदिया विमला रानी गंगबेर को बिटिया कु प्राची कक्षा 8 की जन्मदिवस की बधाई व आशीर्वाद प्रदान कर
न्योता भोज में सम्मिलित हुए।

शासकीय प्राथमिक शाला में गुब्बारा कार गतिविधि का आयोजन,बच्चों ने सिखा गुब्बारा कार गतिविधि

शासकीय प्राथमिक शाला डांडेसरा में शनिवार बैग लेस डे पर शाला के प्रत्येक बच्चो के द्वारा गुब्बारा कार की गतिविधि कराई गई । शिक्षिका विमला रानी गंगबेर ने इस गतिविधि को प्रोत्साहित करने के लिए बच्चो को उत्साह के साथ साथ उनके बनाए गुब्बारा कार की सराहना कर पुरस्कृत किया।

You cannot copy content of this page