DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लोकसभा चुनाव में यादव समाज को राजनीतिक पार्टियां अनदेखी न करे: परमानंद यादव (प्रदेश अध्यक्ष)

बालोद। परमानंद यादव (प्रदेश अध्यक्ष) प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ यादव समाज छत्तीसगढ़ ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ प्रांत में यादव समाज की जनसंख्या दूसरे स्थान पर आता है। लोकसभा निर्वाचन में यादव समाज को जो राजनीतिक पार्टी सम्मान जनक टिकट देगी। उस पार्टी का यादव समाज सम्मान करेंगे। यादव समाज की जनसंख्या पूरे छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा में है। मध्य छत्तीसगढ़ यादव समाज की बाहुलता होने के कारण यादव समाज लोकसभा चुनाव मे पांच सीट पर हम नेतृत्व चाहते हैं। साथ ही गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष यादव समाज से हो । यदि यादव समाज को जो राजनीतिक पार्टी अनदेखी करती है तो यादव समाज उन पार्टियों को सबक सिखायेगी । यादव समाज सभ्य ,सरल,शिक्षित व जागरुक समाज है। हमारी सरलता का लाभ अब बाहरी तत्व नही उठा पायेंगी।

You cannot copy content of this page