DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षकों की अपेक्षाओं के साथ नए DEO का स्वागत: शिक्षक फेडरेशन ने जिला शिक्षा अधिकारी दीपक दुबे से की सौजन्य मुलाकात

‘दर्शन बालोद’ मासिक पत्रिका की प्रति भी की गई भेंट, परामर्शदात्री समिति की बैठक जल्द आयोजित करने का मिला आश्वासन

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई बालोद के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी दीपक दुबे से सौजन्य मुलाकात कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान जिले की शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों से जुड़े विभिन्न विषयों तथा शिक्षा क्षेत्र में बेहतर समन्वय को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान शिक्षक फेडरेशन की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी से परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित करने का अनुरोध किया गया। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सहमति व्यक्त करते हुए निकट भविष्य में बैठक आयोजित कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर दर्शन बालोद के प्रधान संपादक दीपक यादव द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को “दर्शन बालोद” मासिक पत्रिका की प्रति भी भेंट की गई। श्री दुबे ने स्थानीय विषयों पर आधारित इस प्रकाशन एवं पत्रकारिता की पहल की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

प्रतिनिधिमंडल ने जिले में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा प्रशासन और शिक्षकों के बीच सकारात्मक संवाद को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जिला अध्यक्ष राधेश्याम साहू, जिला सचिव गिरीश देवांगन, बालोद ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार उर्वशा, डौंडीलोहारा ब्लॉक अध्यक्ष मनसुखदास साहू, सचिव भूधर दास जोशी सहित फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल उपस्थित रहा।

साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ बालोद जिला अध्यक्ष तामेश्वर प्रसाद कौशल एवं दर्शन बालोद के प्रधान संपादक दीपक यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने जिला शिक्षा अधिकारी को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, संवाद और बेहतर कार्यों की अपेक्षा व्यक्त की।

You cannot copy content of this page