DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महतारी वंदन योजना के अंतर्गत बैंक खाते के माध्यम से भुगतान 08 मार्च को

बालोद।
राज्य शासन की महत्वपूर्ण महतारी वंदन योजना के तहत बालोद जिले में ढाई लाख से अधिक महिलाआंे ने आवेदन किया है। जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में समस्त आवश्यक व्यवस्थाएॅ सुनिश्चित कराते हुए इन आवेदन पत्रों की आॅनलाईन एण्ट्री तथा सत्यापन कार्य पूर्णतः की ओर है शेष कार्य भी आज देर रात तक पूर्ण कर लिया जावेगा।

कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशन में बालोद जिले की समस्त ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में आवेदन पत्रों को प्राप्त करने से लेकर उनकी डाटा एण्ट्री एवं सत्यापन का कार्य व्यवस्थित रूप से सम्पादित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक उम्र वाली सभी विवाहित, तलाकशुदा, परित्यकता तथा विधवा महिलाओं को निर्धारित शर्तो के अधीन 1000 रूपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता उनके बैंक खातो के माध्यम से प्रदान की जाएगी। जिला महिला बाल विकास अधिकारी ने बताया कि डाटा एण्ट्री तथा आॅनलाईन सत्यापन का कार्य संपन्न होने के साथ-साथ महिलाओं द्वारा अपने आवेदन पत्र में बैंक खाते के संबंध में दी गई जानकारियों का मिलान भी नेशनल पेमेंट्स काॅरपोरेशन आॅफ इंडिया (एनसीपीआई) से राज्य स्तर द्वारा परीक्षण कराये जाने पर यह पाया गया है कि बहुत सी महिलाओं द्वारा दिये गये बैंक खाते की जानकारी में आधार सीडिंग का मिलान नही हो रहा है साथ ही कई महिलाओं के आधार अपडेटेड नही है। राज्य शासन द्वारा इस संबंध में हितग्राहीवार सूची सभी जिलो को प्रेषित कर दी गई है तथा सभी संबंधित हितग्राहियों से त्वरित रूप से बैंको के माध्यम से आधार सीडिंग अपडेट करने की अपील की गई है ताकि निर्धारित तिथि को उनके आधार सीडेड बैंक खातों में राशि का निर्बाध भुगतान हो सके।
बालोद जिले में भी उपरोक्त हितग्राहियों की सूची सभी जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों तथा परियोजना कार्यालयों में प्रेषित कर दी गई है। सूची के अनुसार जिन हितग्राहियों के बैंक खाते आधार सीडेड नही है अथवा उनका आधार नंबर अपडेटेड नही है उन सभी को तत्काल निकट के आधार सेवा केन्द्र अथवा संबंधित बैंको की शाखा में जाकर उपरोक्त कार्य कराने हेतु मुनादी भी कराई जा रही है। इस संबंध में सभी बैंको एवं आधार सेवा केन्द्रों को समुचित निर्देश भी जारी किये जा चुके है। उल्लेखनीय है कि बैंको में आधार सीडिंग कराने के लिए महिला हितग्राहियों को आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत किये गये बैंक खाते के विवरण के अनुरूप संबंधित बैंक की शाखा में जाकर अपने आधार कार्ड की मूलप्रति, एक नग छायाप्रति तथा बैंक पासबुक प्रस्तुत करना होगा। इसके अतिरिक्त आधार अपडेट कराने के लिए निकट के आधार सेवा केन्द्र में स्वयं का मतदाता परिचय पत्र, राशन कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, जन्म प्रमाण पत्र, वर्तमान आधार कार्ड की मूलप्रति आदि प्रस्तुत करना होगा ताकि इन अभिलेखों के आधार पर आधार अपडेशन का कार्य किया जा सके। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने हेतु लगातार मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु पूर्व में जारी समय सारणी में आंशिक परिवर्तन किया गया है। संशोधित समय सारणी के अनुसार 22 फरवरी तक आवेदन पत्रों का सत्यापन, 23 फरवरी को अनन्तिम सूची जारी की जाएगी तथा 23-25 फरवरी तक अनन्तिम सूची पर दावा आपत्ति स्वीकार की जाएगी। अनन्तिम सूची पर प्राप्त होने वाले दावा आपत्ति का निराकरण, दिनांक 26-29 फरवरी तक करते हुए 01 मार्च 2024 को अंतिम सूची का प्रकाशन तथा 02 मार्च 2024 को स्वीकृति जारी की जाएगी। सभी पात्र महिलाओं को उनके बैंक खातो के माध्यम से 08 मार्च 2024 को राशि का हस्तांतरण किया जाएगा।

You cannot copy content of this page