DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विश्व सामाजिक न्याय दिवस शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद के विधि विभाग द्वारा आयोजित किया गया

बालोद। विश्व सामाजिक न्याय दिवस 20 फरवरी 2024 को शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद के विधि विभाग द्वारा आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अभ्यागत डा.सी. डी. मानिकपूरी विशिष्ट अभ्यागत डा. आर. डी. साहू विभागाध्यक्ष भौतिक शास्त्र एवं विभाग प्रमुख डा. राघवेश पांडेय जी रहे। मुख्य अभ्यागत प्रो. मानिकपुरी जी ने कहा कि सामाजिक न्याय वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर ज्वलंत मुद्दा है जिसे विधि एवं समाज के आपसी सहयोग द्वारा हल किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर शाहू ने कहा कि सामाजिक न्याय हमें आपसी भाईचारे के द्वारा और समरूप दृष्टिकोण से प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉक्टर राघवेश पांडेय जी ने कहा कि सामाजिक न्याय हमारे संविधान की प्रस्तावना में निहित है तथा उसका विस्तार संविधान के भाग 3 एवं भाग चार में क्रमशः मूल अधिकारों एवं नीति निर्देशक तत्वों के रुप में प्रावधानित है। इस अवसर पर विधि विभाग के सहायक प्राध्यापक डा.जैनेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि सामाजिक न्याय एक ज्वलंत मुद्दा है किन्तु भारतीय परिपेक्ष में प्राचीन काल से हमारे धर्म ग्रंथ में सामाजिक न्याय सहित रहा है जिसका प्रमाण आज भी दिखाई दे रहा है यह सही है कि सामाजिक न्याय के लिए भारत में आंदोलन हुए है।इस अवसर पर विधि विभाग के प्राध्यापक श्री पूनम चंद्र गुप्ता जी ने कहा की सामाजिक न्याय को हमारे संविधान के अनुच्छेद 17 में तथा संविधान द्वारा संरक्षित करने का प्रयास रहा है विधि विभाग के प्राध्यापक सुब्रत मंडल द्वारा विश्व सामाजिक न्याय दिवस के बारे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए प्रयासों के संदर्भ में विस्तृत प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन विधि के स्नातकोत्तर के छात्र श्री प्रशांत पवार द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन सूश्री पूजा ठाकुर द्वारा किया गया इस अवसर पर विधि विभाग के छात्र-छात्राए उपस्थित रहे ।

You cannot copy content of this page