DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रपति पुरस्कृत गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर रश्मि यादव का उनके निवास स्थल पर समाज की महिलाओं ने किया सम्मान

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज महिला प्रकोष्ठ भिलाई नगर द्वारा ठेठवार समाज के गौरव ,वॉटर साइंस टेक्नोलॉजी पी एच डी में मेरीटोरियस ,
के .सी. दास मेमोरियल अवार्डेड भारतीय कृषि

अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली की मेधावी छात्रा, नारी सशक्तिकरण की परिचायका , आशीष नगर रिसाली

भिलाई निवासी श्रीमती सरिता यादव एवं श्री लोभन सिंह यादव की सुपुत्री डॉ. रश्मि यादव जिनका महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं गोल्ड मेडल से सम्मानित हुई, उनके निवास स्थल पर महिला

प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गणों ने पुष्प गुच्छ ,शाल, श्रीफल एवं मुंह मीठा कराकर सम्मान किया।इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सरोज बिरेंद्र यदु ने उनके गुरुजन एवं माता-पिता के योगदान को सराहा एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रश्मि यादव के उज्जवल भविष्य की कामना की जिस पर उनके पिता श्री लोभन सिंह

यादव ने समस्त महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर (संरक्षक) श्रीमती वसुंधरा यदु (अध्यक्ष) श्रीमती सरोज यदु (महासचिव) श्रीमती मंजू सत्येंद्र यादव (कोषाध्यक्ष) श्रीमती सत्यभामा यादव एवं श्रीमती ममता यदु श्रीमती दीप्ति कृष्णवंशी श्रीमती किरण यादव श्रीमती तारा यादव श्रीमती सरोजिनी मलागर श्रीमती सरस्वती यादव श्रीमती कविता यादव श्रीमती सुमति यदु श्रीमती विजेता यादव श्रीमती सुधा यादव श्रीमती सुषमा शिव बालक यादव श्रीमती ललिता यादव श्रीमती जानकी यादव श्रीमती माया यादव श्रीमती कला यादव श्रीमती हेमलता यादव श्री किरण कुमार यदु श्री नरेंद्र कुमार यदु एवं श्री पवन यादव उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page