DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए अर्जुन्दा महाविद्यालय के पायल निषाद का हुआ चयन

मैसूर (कर्नाटक)में बालोद जिले सहित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग व महाविद्यालय का करेंगे प्रतिनिधित्व

अर्जुन्दा:- शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा की छात्रा कु. पायल निषाद पिता श्री उभयलाल कक्षा बीएससी द्वितीय वर्ष का चयन अंतर महाविद्यालय स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में महाविद्यालय एवं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से जीतकर अब हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग का प्रतिनिधित्व करने के लिए राष्ट्रीय युवा महोत्सव मैसूर (कर्नाटक) में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
इस शिविर का आयोजन दिनांक 21 फरवरी से 26 फरवरी तक होगा।

जिसमें हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के विभिन्न अलग-अलग प्रतिभागियों की टीम हिस्सा लेंगी।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्र.प्राचार्य श्रीमती डाॅ रश्मि सिंह ने एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन ने उन्हें इस शिविर में चयनित और प्रतिनिधित्व करने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

You cannot copy content of this page