DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अवैध शराब बेचने वाले दो कोचियों से मोटर साइकिल एवं 33 पौव्वा शराब जब्त

बालोद। पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में जिले में अवैध व्यवसाय जुआ ,सट्टा , अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे

अभियान के तहत उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बालोद नवनीत कौर के मार्गदर्शन में थाना डोंडी लोहारा पुलिस द्वारा दिनांक 13/02/ 24 को आरोपी (1)बृजमोहन पटेल पिता पंचराम पटेल उम्र 25 वर्ष (2) तिजउ निषाद पिता पवन निषाद उम्र 32 वर्ष दोनों सकिनान वार्ड नंबर 12 संबलपुर थाना डोंडी लोहारा जिला बालोद के कब्जे से अवैध रूप से 33 पव्वा देसी प्लेन शराब कीमती 2640 /-रुपए को मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 08 ए के 2586 कीमती ₹10000/-रुपए से परिवहन करते पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 37/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए

आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।थाना डोंडी लोहारा क्षेत्र में अवैध शराब जुआ सट्टा में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी है।

You cannot copy content of this page