DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

Big Breaking: ट्रैक्टर का डिस्क बदलते टायर फटा, मजदूर की मौत, कुरदी की घटना

बालोद। बालोद जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम कुरदी में एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां ट्रैक्टर ट्राली के चक्के में डिस्क बदलते समय टायर फटने से एक मजदूर की मौत हो गई है। घटना मंगलवार को सुबह 11:30 बजे की बताई जा रही है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम तुलेश मानिकपुरी पिता गयादास मानिकपुरी उम्र 25 निवासी कोंगनी है। वहीं ट्रैक्टर मालिक देरहु राम कोंगनी है। मजदूर तुलेश टायर में स्वयं डिस्क बदल रहा था। इस दौरान हादसा हुआ। उसने तीन बोल्ट खोल लिए थे तभी टायर फट गया। बालोद जिला में संभवतः इस तरह की ये पहली घटना मानी जा रही है। जिसमें टायर फटने से किसी की मौत हुई है। पुलिस जांच में जुटी है। गांव के लोगों ने बताया कि घटना काफी भयावह थी। जैसी टायर फटा मृतक युवक लगभग 25 फीट दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। वहीं जानकारों का कहना है कि अगर डिस्क बैंड था तो उसे बदलने से पहले टायर का हवा पहले खोल लेना था तो यह हादसा नहीं होता। टायर का हवा खोले बगैर युवक बैंड हुए डिस्क को बदलने के लिए तैयारी कर रहा था और इस बीच बोल्ट खोलते ही टायर फट गया।

You cannot copy content of this page