ट्रक में लगी आग मची अफरातफरी, कुसुमकसा की घटना



बालोद। बालोद दल्ली राजहरा मार्ग पर कुसुमकसा में ढाबा के पास खड़ी एक ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना शुक्रवार शाम 6:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है ।

आग लगने से ट्रक का पूरा केबिन जल गया। फायर ब्रिगेड एक घंटा होने के बाद भी नहीं पहुंचा था।

स्थानीय निवासियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। जनपद सदस्य संजय बैस ने बताया की आग लगने का कारण अज्ञात है।

गनीमत इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन इस पूरी घटना के दौरान अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। लोग घबराए हुए थे कि कहीं कोई ब्लास्ट ना हो जाए।

ट्रक चालक और परिचालक ने कूदकर बचाई जान

इस घटना में ट्रक के चालक व परिचालक ने कूद कर अपनी जान बचायी। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। कुसुमकसा के ग्रामीणों को जानकारी मिलते ही लोग कुसुमकसा चौक पहुंचकर आग बुझाने के लिए बाल्टी ,टब से चौक के समीप घरो से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। कोमल धुर्वे ,बोधराम साहू ,गौरीशंकर साहू के बोर से पाइप के सहारे पानी लाकर ट्रक में लगी आग पर काबू पाया गया। राजहरा थाना प्रभारी सुनिल तिर्की को घटना की जानकारी मिलते ही दलबल कुसुमकसा पहुंचकर ,ट्रक के आसपास व चौक में खड़ी भीड़ को किनारे करवाया व आवागमन को चालू कराया । अग्नि शमन की गाड़ी बालोद से कुसुमकसा पहुँची तबतक ग्रामीणों के बोर के पानी के सहारे आग पर काबू पा लिया गया था फिर भी आग लगी ट्रक गरम रहने के कारण अग्निशमन गाड़ी से पानी डाल कर ठंडा किया गया । ट्रक चालक सूरज निषाद ने बताया कि छोटे डोंगर निवासी वाहन मालिक मुकेश कोर्राम की 14 चक्का वाहन सी जी 21 जे 2987 में छोटे डोंगर से लौह अयस्क भरकर गिधाली आयी थी व गिधाली में माल खाली कर वापस नारायणपुर जाने निकला था। कुसुमकसा चौक के पास गाड़ी किनारे खड़ा किया कि अचानक आग लग गयी ,आग लगने का कारण शार्ट शर्किट होना बताया गया।

You cannot copy content of this page