DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

समाजसेवी तथा रेल्वे कर्मचारी बेनू राम साहू ने विजेता मंडलियों को किया सम्मान तथा पुरुस्कार वितरण, नर्रा एवं जमरूवा में सस्वर मानस गान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बालोद:- ग्राम नर्रा में जय माँ शीतला मानस प्रचार समिति, कर्मचारी प्रकोष्ठ एवं ग्रामवासियों के सहयोग से त्रिदिवसीय मानस गान प्रतियोगिता सम्पन्न हुई । कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्र के समाजसेवी रेलवे कर्मचारी बेनू राम साहू

कार्यकारी प्रदेश संयोजक, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ रहे ।
ग्राम नर्रा में समिति के हेमंत सार्वा, डोमेंद्र ग्वालवंशी, सुंदर साहू, युवराज साहू, सुरेश , युगल, प्रेम कुंजाम, हरखू राम, प्रमोद साहू, डॉमेश्वर, ओकेश साहू, निर्णायक रामदयाल साहू एवम् टोमेश्वर साहू, विनिता साहू लक्ष्मी कुलदीप, उमा साहू तथा जय मां शीतला मानस प्रचार समिति के समस्त सदस्य के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु ग्रामवासी उपस्थित रहे।

पुरुष वर्ग प्रथम:- श्री राम मानस परिवार बेलरगाव सिहावा, द्वितीय:- राम अनुराग मानस परिवार अरकार गुरुर, तृतिय :- श्री राम दरबार मानस परिवार चितमखार महासमुंद, चतुर्थ:- प्रेम संदेश मानस मण्डली बोरझरा धमतरी, पंचम:- श्री हरि ओम मानस परिवार धरमी गुण्डरदेही । महिला वर्ग प्रथम:- मंगल माधुर्य मानस मण्डली गुरामी गरियाबंद, द्वितीय:- जय मां शारदा महिला मानस मण्डली डोटोपार, तृतीय:-जय मां सरस्वती मानस मण्डली सनौद गुरुर, चतुर्थ:- श्री सच्चिदानन्द दीप ज्योति मानस परिवार गारका विजेता रहें।

इसी तरह ग्राम जमरुवा में नीरज सोनवानी, किशोर साहू, राजकुमार साहू, धनसिंह साहू, इंदल कलिहारी निर्णायक विश्वकर्मा सर एवं निषाद सर तथा जय बजरंग क्रिकेट टीम के समस्त पदाधिकारी के साथ श्रद्धालु ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पुरुष वर्ग प्रथम:- हरिओम मानस परिवार धरमी, द्वितीय:-जय मां खल्लारी मानस परिवार चिरपोटी भखारा, तृतीय:-प्रेम संदेश मानस परिवार बोरझरा, चतुर्थ:-मां शारदा मानस परिवार अमोरी आरंग, पंचम:-श्री तुलसी मानस परिवार रावणभाठा रायपुर तथा महिला वर्ग प्रथम:-जय मां शारदा महिला मानस परिवार डोटोपार, द्वितीय:-नव दुर्गा महिला मानस मण्डली बड़ेपुरदा दुर्ग, तृतीय:-जय मां विंध्यवाहिनी महिला मानस मण्डली गोकुलपुर धमतरी, चतुर्थ:-श्री राम भक्ति महिला मानस मण्डली बोडरा गुरुर विजेता रहें। सभी विजेता मंडलियों को मुख्य अतिथि बेनू राम साहू ने बधाई एवम् शुभकामनाएं दिए।

You cannot copy content of this page