DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सोरर में कलार सरहरगढ़ महोत्सव मेला 13 एवं 14 फरवरी को आयोजित , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

गुरुर। छत्तीसगढ़ कलार समाज के तत्वाधान में सरहरगढ़ महोत्सव के तहत 13 एवं 14 फरवरी को कलार मेला का आयोजन किया गया है। यहां कलार समाज की इष्ट देवी माता बहादुर कलारिन की देवस्थली पर मेला महोत्सव मनाया जाएगा।

प्रदेश कोषाध्यक्ष डा बिसंभर सिंह सिंहा ने बताया कि दो दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रथम दिवस माता बहादुर कलारिन के पूजा अर्चना एवं माता बहादुर कलारिन के जीवनी को नाटक रूपांतरण के माध्यम से सभी को दिखाया। दूसरे दिवस मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ शासन और अन्य मंत्री विधायकों का सम्मान किया जाएगा। प्रदेश कोषाध्यक्ष डा बिसंभर सिंह सिंहा ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 1 लाख लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सिंहा कलार समाज युवराज सिंहा करेंगे। विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा विधायक संजारी बालोद संगीता सिंहा उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने बालोद कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल , एसडीएम के साथ प्रशासनिक अधिकारी व समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष डा. बिसंभर सिंह सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच डागेश्वर सिन्हा, प्रदेश महामंत्री युवा मंच तेखन सिन्हा, बालोद मंडलेश्वर दिनेश कुमार सिन्हा, गुरुर मंडलेश्वर चंदन सिन्हा, गुरुर मंडल सचिव मानिक सिन्हा, गुरुर मंडल कोषाध्यक्ष लेखराम सिन्हा, सोरर ग्राम सरपंच के साथ समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page