DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला संपन्न

बालोद।
केंद्र सरकार की खाद्य प्रसंस्करण संबंधी महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया गया। बैठक में सीएसआईडीसी रायपुर के अधिकारी श्री पुनीत इंगोली व श्री भूषण किंचक ने बताया गया कि योजना का लाभ लेने हेतु व्यक्तिगत, स्व-सहायता समूह, किसान उत्पादक संगठन, उत्पादक सहकारी समितियां पात्र हैं। जिसमें योजनांतर्गत व्यक्तिगत श्रेणी में 35 प्रतिशत क्रेडिट लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी के तहत अधिकतम 10 लाख एवं समुह श्रेणी में 03 करोड़ तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है। इसके साथ ही लाभार्थियों को उत्पाद, ईडीपी, ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग में प्रशिक्षण भी दिए जाने का प्रावधान है। उक्त कार्यशाला में कृषि विज्ञान केन्द्र के मुख्य वैज्ञानिक श्री के. आर. साहू, एन. आर.एल.एम. के प्रभारी श्री नितेश साहू, बैंको के शाखा प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारियों के अलावा महिला स्व-सहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री सी.आर. टेकाम ने संबंधित विभागों एवं बैकों से उक्त योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार व प्रकरण तैयार कर हितग्राहियों को लाभान्वित करने की अपील की है।

You cannot copy content of this page