बालोद। बुधवार को बालोद नगर के बस स्टैंड के पास लंबे समय से अवैध कब्जे की भेट चढ़े नालियों की सफाई का अभियान शुरू किया गया।

इसके लिए नालियों के ऊपर किए गए अवैध कब्जे को पहले तोड़ने की कार्रवाई की गई।

इस संबंध में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अकबर तिगाला के नेतृत्व में भावेश होटल के संचालक योगेश कुमार साहू ने कलेक्टर जनदर्शन में एक दिन पहले ही शिकायत की थी।

शिकायत के 24 घंटे के भीतर नगर पालिका प्रशासन हरकत में आई और सबसे पहले देखा गया कि सफाई करनी है तो कैसे करनी है? बात आई कि नाली पर तो अवैध कब्जा है, इससे सफाई हो भी नहीं सकती ।तो पहली प्राथमिकता कब्जा हटाना है। पुलिस प्रशासन और नगर पालिका के अफसर की मौजूदगी में पहले अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। इसके बाद अब नाली की सफाई में सुविधा होगी। वहीं इस काम और लंबित मांग की पूरा होने पर लोगों ने भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अकबर तिगाला का आभार जताया।
